जुड़ने के लिए धन्यवाद

हर पल ध्यान रखेंगे ये बातें तो समस्याओं में भी खुश रहेंगे

खुशी का मतलब यह नहीं होता कि कोई समस्या नहीं है। खुश रहना बहुत कुछ समस्याओं से निपटने की क्षमता और तरीकों पर निर्भर करता है। यहां बता रहे हैं मोटिवेटिड बने रहने के कुछ तरीके-
1. दर्द आगे बढ़ने का, जीवन का हिस्सा है
कभी-कभी समय तेजी से बदलता है और बहुत कोशिश करने पर भी परिस्थितियां सुधरती नजर नहीं आतीं। यह कई बार अच्छा भी होता है, क्योंकि लोग अक्सर तब तक बड़ा प्रयास नहीं करते जब तक कोई बड़ी मुसीबत न आ जाए। कोई भी दुख और समस्या बेवजह नहीं आती। उसके पीछे कोई वजह हाेती ही है। हर बड़ी सफलता का रास्ता संघर्ष और दर्द से ही निकलता है। दर्द आपको दुखी करता है और आपमें वे बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है जो जरूरी हैं। दर्द और संघर्ष दोनों आगे बढ़ने में मददगार हैं।
2. सब कुछ अस्थाई है
जब भी बारिश होती है, कभी न कभी तो बंद होती ही है और जब भी चोट लगती है, एक समय बाद ठीक होती ही है। कोई भी चीज और समय हमेशा नहीं रहता। जब समय अच्छा हो तो उसका आनंद लीजिए, पर सतर्क बने रहिए। जब समय खराब हो तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि अच्छे समय की तरह यह भी हमेशा नहीं रहेगा। हर नया पल, नया मिनट आपके पास परिस्थितियों को बदलने का अवसर लेकर आता है। उस पल में छिपे अवसर का उपयोग और प्रयास आपको ही करने होंगे।
3. चिंता करने और शिकायत करने से कुछ नहीं बदलता
कुछ करने की कोशिश करना और असफल होना बेहतर है इसके बजाए कि कुछ किया ही न जाए। लाेग हार जाते हैं तो कुछ खत्म नहीं हो जाता। खत्म तब होता है जब वे कुछ करते ही नहीं हैं। अगर किसी चीज में भरोसा है तो उसे करते जाना ही आगे बढ़ने का उपाय है। शिकायत करने से या चिंता करने से नहीं प्रयास करने से बदलाव आते हैं।


Twitter Update
Facebook Update
Thanks