अमीर बनना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। केवल पैसा कमाने से ही अमीर नहीं बना जा सकता, आप पैसा बचा कर भी अमीर बन सकते हैं। इसके लिए बस थोड़ी चतुराई और समझ की जरूरत है।
हम आपको यहां ऐसी छोटी-छोटी बचत के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप करोड़पति नहीं तो लखपति तो बन ही सकते हैं और यह सारी बचतें बड़ी आसान भी हैं।
इन स्मार्ट तरीकों से छोटा करें बिजली का बिल
- रेफ्रिजरेटन को हवादार जगह पर रखें। फ्रिज को पूरा न भरें और नियमित समय पर डिफ्रॉस्ट करते रहें।
- आउटडोर स्पेस को एसी के दायरे में न लाएं। एसी के इस्तेमाल के दौरान दरवाजे बंद रखें और पर्दा गिराए रखें। जब मशीन इस्तेमाल में न हो तो स्विच बंद रखें।
- घर के आसपास छायादार पेड़ लगाने से आप बिजल की खपत को 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं।
- एसी को 22 की बजाय 25 डिग्री पर सेट कर 5 फीसदी बिजली बचा सकते हैं।
इन सब टिप्स से आप महीने में 500 रुपए तक बचा सकेंगे।

एंटरटेनमेंट
बाहर खाने जाने से पहले ऐप्स की मदद से डिस्काउंट कूपंस सर्च करें।
- ग्रुप में आउटिंग करने जा रहे हैं तो ड्रिंक्स घर पर लें।
- वीकएंड्स पर मूवी देखने की बजाए वीकडे पर देखें। टिकट करीब 150 रुपए तक सस्ता मिल सकता है।
इस तरह से आप महीने का 2000 रुपए तक बचा सकते हैं।

फिजूल खर्च बंद करें
- स्मोकिंग छोड़ें या सिगरेट की गिनती कम कर दें।
- काम के दौरान स्नैक्स की कटौती करें। घर से खाना लेकर आएं और ऑफिस कैंटीन या बाहर से खाना मंगवाने से बचें।
इन तरीकों से महीने के आप 3000 रुपए तक बचा सकते हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
कम से कम हफ्ते में एक बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट, शटल बस और कार पूल का इस्तेमाल जरूर करें। पर्सनल गाडिय़ों में हवा दुरुस्त रखें। गैरजरूरी गियर बदलने से बचें।
पब्लिक ट्रांसपॉर्ट का इस्तेमाल कर आप 800 रुपए तक बचा लेंगे
ईंधन के स्मार्ट इस्तेमाल से आप 500 रुपए तक बचा सकेगें।

ग्रॉसरी
सुपरमार्केर्ट की तुलना में फल और सब्जियां सप्ताहिक बाजार में सस्ती मिलती हैं। खराब नहीं होने वाली चीजें थोक में खरीदें - जैसे प्याज, आलू आदि।
अगर आपका इन चीजों पर महीने का बिल 8000 रुपए आता है तो आप इन तरीकों से करीब 1000 रुपए तक बचा सकते हैं।

स्मार्ट पेमेंट करें
- ई-वॉलेट से पेमेंट कर आप डिस्काउंट्स, कैशबैक और दूसरे फायदे पा सकते हैं। ग्रॉसरी, इंटरनेट, डीटीएच और मोबाइल के बिल ई-वॉलेट से पे करें।
- टैक्सी राइड, मूवी टिकट, ऑनलाइन शॉपिंग, फूड ऑर्डर, होटल, फ्लाइट, ट्रेन और बस टिकट की बुकिंग के लिए ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें।
ऐसा कर आप महीन में 600 रुपए तक बचा सकते हैं।

ऐसे बन पाएंगे आप लखपति
अगर आप महीने की इतनी बचत करे हैं तो इस पैसे को अच्छी जगह निवेश कर उस पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। पांच साल के लिए अगर आप निवेश करते हैं और 9 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आपको 6.8 लाख मिलेंगे, इसी तरह 10 साल के लिए 17 लाख और 15 साल में 33 लाख की बचत होगी।