नीट में शामिल होने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए सीबीएसई ने 2017 की परीक्षा को पहली परीक्षा मानने का आदेश जारी किया है। इसके पहले की परीक्षाओं को तीन मौकों में नहीं जोड़ा जाएगा। नीट की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षण सत्र 2017-18 के तहत प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए एक मार्च 2017 तक आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा 7 मई 2017 को होगी और 8 जून 2017 को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
गौरतबल है कि नीट में आने वाले रैंक के आधार पर छात्र-छात्राओं को देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा के तहत उन कॉलेजों में एडमिशन प्रवेश मिलता है, जो मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया और डेटल कांउसिल ऑफ इंडिया की ओर से संचालित है।